8.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान ने लगातार बढ़ रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए सभी थानों व चौकियों के पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया है। इसी के तहत जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। गत रविवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को 8.55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विनोद थापा निवासी झूलाबस्ती, कोटद्वार को 4.20 ग्राम एवं नदीम निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार को 4.35 ग्राम स्मैक के साथ गुलर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त स्मैक को बरेली से कोटद्वार के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में बेचते के इरादे से लाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *