गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे 80 हजार यात्री

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्री बड़ी संख्या में मां गंगा व यमुना के दर्शन को पहुंच रहे हैं। दोनों धाम में अब तक 80 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में गत रविवार सांय तक कुल 80,787 तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौटे हैं। सात दिनों के भीतर ही यात्रियों की संख्या 80 हजार पार कर चुकी है। जब से चारधाम यात्रा शुरू हुई है गंगोत्री में 41,643 और यमुनोत्री में 39144तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *