चमोली : ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से नगर पालिका के पलेठी, बधाणी और रिठोली गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। पूर्व सैनिक संजय लखेड़ा ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के शुगर, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, केएफटी आदि की जांच भी की गई। इस मौके पर डॉ. शिवम त्यागी, फार्मासिस्ट अमित रावत, लैब तकनीशियन सचिन पांडे, कोऑर्डिनेटर अंकित बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)