नेत्र शिविर का 80 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हंस फाउंडेशन की ओर से रथुवाढाब में आयोजित नेत्र शिविर का 80 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवा व चश्में वितरित किए है।
रथुवाढाब के सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को आंखों की बेहतर देखरेख की जानकारी दी। कहा कि आंखों से ही हम पूरे संसार को देखते हुए। इसलिए आंखों की हिफाजत गंभीरता से की जानी चाहिए। शिविर प्रबंधक मनीष बिष्ट ने बताया कि 26 ग्रामीणों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए सतपुली अस्पताल भेजा गया है, जहां मरीजों का नि:शुल्क आपरेशन होगा। शिविर में चिलाऊं, कुमाल्डी, कर्तिया, कालिंको, धामधार, बीरोबाड़ी, रथुवाढ़ाब, झर्त, ढिकोलिया, बंजादेवी के ग्रामीणों ने लाभ उठाया। इस मौके पर नेत्र चिकित्सक डा.प्रदीप रावत, विक्रम सिंह, अतुल सिंह, बृजमोहन नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, अनिल कुमार ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *