गदरपुर में सभासद के घर से 80 तौला सोना उड़ाया

Spread the love

रुद्रपुर। क्षेत्र में चोरों ने नगर पालिका सभासद के घर को निशाना बना लिया। सभासद के घर से 80 तोला सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये की नगदी चोर उड़ा ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ फरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। गदरपुर नगर पालिका सभासद विनीता चौधरी का बस अड्डा कलोनी में घर है। रक्षाबंधन पर्व के लिये विनीता मंगलवार को अपने पति पूर्व सभासद बृजेश उर्फ बिल्लन चौधरी और बेटे कोकिल चौधरी संग अपने भाई के घर बुलंदशहर गयी थीं। शुक्रवार दोपहर परिवार घर लौटा तो मेन गेट के ताले टूटे मिले। भीतर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारियों के भी लक टूटे हुये थे। विनीता और बृजेश के अनुसार अलमारियों के लकर में रखे करीब 80 तोला सोने के जेवर, ढाई किलो चांदी के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये की नगदी गायब है। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा, थानाध्यक्ष राजेश पांडे समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभासद से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने सभासद के आवास और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *