उत्तराखण्ड़ में कोरोना के 892 नए केस, 43 मौत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का गिरता ग्राफ राहत पहुंचा रहा है। शुक्रवार को 892 नए मामले सामने आए, जबकि 4006 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 43 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 332959 हो गई है। हालांकि, इनमें से 301128 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 19283 केस एक्टिव हैं, जबकि 6631 की अब तक मौत हो गई है। इसके अलावा 5917 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *