पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 9.12 करोड़ स्वीकृत

Spread the love

नई टिहरी। नरेंद्रनगर विधानसभा के अंतर्गत पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के विभिन्न अवस्थापना विकास कार्यों के लिए सरकार ने अंतिम किस्त के रूप में 9.12 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिससे यहां निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के बढ़ने से खेल प्रतिभाओं को मदद मिलेगी। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसमें बहुउद्देशीय बैडमिंटन हॉल, राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट पिच और वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य चल रहे हैं। शनिवार को खेल निदेशालय ने स्टेडियम के निर्माण के लिए अन्तिम किस्त 9 करोड़ 12 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 12 करोड़ 34 लाख 82 हजार की धनराशि से स्टेडियम में खेल सुविधाओं के स्थापना हेतु कई निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बताया कि जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देशानुसार पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट एवं अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए छात्रावास बनाने का प्रस्ताव भी खेल निदेशालय को भेजा गया है। इससे खिलाड़ियों को स्टेडियम में अच्छी सुविधाओं के साथ ही एक बेहतर माहौल मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *