9 दिसंबर से ब्लाकों में क्यूआरटी कैंप का आयोजन

Spread the love

नई टिहरी। राज्य सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने और इनसे सम्बंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) कैम्प का जनपद के विभिन्न ब्लाकों में आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये डीएम इवा श्रीवास्तव ने बताया कि माह दिसम्बर में जनपद के विकासखंड देवप्रयाग के ग्राम पबेला (पुजारगांव) स्थित बारातघर में 2 दिसम्बर, विकासखंड जाखणीधार के ग्राम बंगद्वारा (धारमण्डल) स्थित पंचायतघर में 9 दिसम्बर, विकासखंड जौनपुर के ग्राम सिया कैम्पटी स्थित सामुदायिक भवन में 16 दिसम्बर, विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम नौंर (चौरास) स्थित पंचायतघर में 23 दिसम्बर एवं विकासखंड चम्बा के ग्राम खण्डवाल गांव (बिरोगी) स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 30 दिसम्बर को क्विक रिस्पांस टी कैम्प का आयोजन किया जायेगा। डीएम ने बताया कि क्विक रिस्पांस टीम का गठन मुख्यमंत्री की निगरानी में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाये जाने में हो रही कठिनाईयों के दृष्टिगत किया गया है। इसके तहत विकासखंड स्तर पर सम्बन्धित एसडीएम को नोडल अधिकारी और बीडीओ को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कैम्प का आयोजनकर जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कैम्प में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *