44 दिन में गंगोत्री, यमुनोत्री धाम पहुंचे 9 लाख यात्री

Spread the love

उत्तरकाशी(। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां 44 दिनों की यात्रा में अब तक नौ लाख तीर्थ यात्री दर्शन कर लौट चुके हैं। जबकि गत वर्ष 2023 में 7,78,257 तीर्थयात्री पहॅुंचे थे। बता दें कि गत दस मई को अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। यात्रा के शुरूआती दिनों में यात्रियों को हूजूम टूट पड़ा था। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। लेकिन प्रशासन की सूजबूज के बाद गेट सिस्टम लागू कर यात्रा व्यवस्था पटरी पर लौटी और विधिवत रूप से जारी है। यात्रा को शुरू हुरू अभी डेढ़ माह का समय ही हुआ है और यात्रा के चवालीस दिनों के भीतर यमुनोत्री में 4,42,186 तथा गंगोत्री में 4,59,572 श्रद्धालु दर्शन कर लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *