उत्तराखंड में कोरोना के 9 नए केस

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 4 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे गए हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 119 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पजिटिविटी रेट की बात करें तो 0़53: है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,533 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,902 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96़08: है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में नैनीताल में 4 नए मरीज मिले हैं। जबकि हरिद्वार में 2, देहरादून में 1, पौड़ी गढ़वाल में 1, और उधमसिंह नगर में 1 नया कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं।
वैक्सीनेशनरू प्रदेश में सोमवार को 21,579 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 82,31,055 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,55,288 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,99,695 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 2,77,855 बच्चों को पहली डोज व 1,00,109 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *