निशुल्क नेत्र शिविर में 90 मरीजों ने कराई आंखों की जांच

Spread the love

अल्मोड़ा। जिला अंधता निवारण समिति और बाबा हेड़ाखान चौरिटेबल एंड रिसर्च हस्पिटल की ओर से रामलीला मैदान सोमेश्वर में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 90 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। 30 नेत्र रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। 14 नेत्र रोगियों को अपरेशन के लिए हैड़ाखान अस्पताल भेजा गया। शिविर में 30 लोगों को चश्मे का नंबर और दवा वितरित की गई। रिसर्च हस्पिटल के प्रशासक दीपक रावत ने बताया कि शिविर में दूर दराज से पहुंचे नेत्र रोगियों को आंखों की देखरेख संबंधी जानकारियां देते हुए जागरूक भी किया गया। नेत्र परीक्षण करने वाली टीम में दीपक रावत, अनुभव गुप्ता, नवीन सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, नरेश मेहरा, हेमंत आर्य शामिल रहे। शिविर के संचालन में ग्राम प्रधान सुरेश बोरा, सोमनाथ सांस्तिक मंच संयोजक मदन मोहन सनवाल, उत्तम सिंह, शंकर गिरी, ललित बिष्ट तथा पूरन राम ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *