कार का लालच देकर युवक के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये

Spread the love

अल्मोड़ा। दन्या थाने के गुरुड़ाबाज के पास स्थित अंडोली गांव का एक सीएससी संचालक सस्ते दाम में मारुति कार पाने के फेर में अपने बैंक खाते से 94 हजार रुपये गंवा बैठा। ठगी का एहसास होने पर उसने दन्या थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल की टीम मामले की तफ्तीश में जुट गई है। अंडोली निवासी धीरज भट्ट पुत्र पूरन चंद्र भट्ट ने बताया कि वह सीएससी सेंटर चलाता है। बताया कि बीते 30 जून की रात उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से एक कल आई। उस फोनकर्ता ने बताया कि वह 75 हजार रुपये में मारुति कार बेचना चाहता है। धीरज उस शख्स के बहकावे में आ गया। इस पर उस शख्स ने पांच अलग-अलग किश्तो में धीरज से गूगल पे के जरिए 94417 रुपये हासिल कर लिए। उसके बाद भी वह धीरज से रुपयों की डिमांड करने लगा। शक होने पर धीरज ने घटना की जानकारी जेष्ठ ब्लक प्रमुख योगेश भट्ट और जागेश्वर के पूर्व प्रधान हरि मोहन भट्ट को दी। उसके बाद धीरज ने दन्या थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। धीरज ने शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचकर साइबर सेल में भी लिखित जानकारी दी। दन्या थाने के एसओ सुशील कुमार ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस प्रकार के अंजान फोन कल्स के प्रति सावधान रहने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *