देहरादून में 978 केस, पांच की मौत

Spread the love

देहरादून। देहरादून जिले में 24 घंटे में 978 नए केस मिले हैं। जबकि पांच लोगों की मौत विभिन्न अस्पतालों में हुई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 9112 लोगों की जांच कराई गई है। 7928 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। जिले में सक्रिय केस 14760 है।
दून अस्पताल के सीपीआरओ महेंद्र भंडारी ने बताया कि कोरोना के 43 मरीज अस्पताल में भर्ती है। वहीं अस्पताल में ओपीडी में 950 मरीज पहुंचे। टीकाकरण प्रभारी सुधा कुकरेती ने बताया कि 182 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। यहां कोविशील्ड, कोवेक्सीन सभी आयु वर्गे को लगाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *