विश्व पटल पर पीएम ने बढ़ाई भारत की साख – सुरेश भट्ट
संगठन की एकरूपता और व्यवस्था हेतु विचारों में भी एकरूपता होना आवश्यक रू कुंदन परिहार
रुद्रपुर। भाजपा के जनपद स्तरीय तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने संगठन व सांगठनिक ढाचे के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रथम सत्र में हमारा विचार परिवार पर बोलते हुए मुख्य वक्ता कुंदन परिहार ने कहा कि संगठन की एकरूपता और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विचारों में भी एकरूपता होना आवश्यक है। संगठन के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के मध्य एक समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम एवं राष्ट्रवाद को भाजपा संगठन का वैचारिक परिवार निहित है। दूसरे सत्र के विषय प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कैलाश शर्मा ने कहा सन 2017 से प्रदेश में लगातार कार्यरत भाजपा की सरकार ने जन उपयोगी एवं लोक कल्याण के संदर्भ में बहुत से महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कार्य किए हैं। अटल आयुष्मान योजना के तहत राज्य के सत प्रतिशत नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रही हैं। तीसरे सत्र में भारत-वैश्विक परिदृश्य पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारत अब किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा। एक समय था जब भारत को वैश्विक पटल पर अपनी बात रखने के लिए अमेरिका, रूस और यूरोपीय देशों का सहारा लेना पड़ता था। इस समय माहौल पूरी तरह बदल चुका है पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो अभूतपूर्व कार्य देश के अंदर हो रहे हैं उससे देश की साख में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। यहां पूर्व विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा, ब्लक प्रमुख कमलजीत कौर, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, नंदन खड़ायत, कमलेंद्र सेमवाल, पलविंदर सिंह औलख, ओम नारायण, किशोर जोशी, केडी गहतोड़ी, वरुण अग्रवाल, मोहिनी पोखरिया, ओम नारायण, राजपाल सिंह, गुरदेव सिंह, गुरजीत सिंह, उत्तम दत्ता, गौरव वर्मा, दीप आर्य, श्वेता मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, देवकी थापा, जगदीश अटवाल, अंजू देवी, अंजली थापा, पूजा डांगी, इंदरपाल सिंह मान, जसपाल सिंह, शंकर बसेड़ा, धर्म सिंह बिष्ट, नीरज रस्तोगी, सरू थापा, विशाल गोयल मौजूद रहे।