कोटद्वार-पौड़ी

करंट लगने से हुई थी हथिनी की मौत 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के मुख्यालय एवं कोटद्वार रेंज से कुछ ही दूरी पर एक हाथिनी की करंट लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में हाथिनी की करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
लैंसडौन के प्रभागीय वनाधिकारी संतराम ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज की पनियाली कक्ष संख्या एक में वन कर्मी गत बुधवार सुबह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कर्मियों को एक हथिनी का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी थी। सूचना पर अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हथिनी के शव को कब्जे में ले लिया था। उन्होंने बताया कि गुरूवार को हथिनी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में हथिनी की करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। डीएफओ ने बताया कि कोटद्वार रेंज की पनियाली कक्ष संख्या एक के ऊपर से विष्णुप्रयाग मुज्जफरनगर पॉवर ट्रांसमिशन की लाईन जा रही है। तार के पास सागौन का पेड़ था हथिनी ने पेड़ की टहनी तोड़ी और टहनी गीली होने की वजह से हथिनी को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने के बाद हथिनी के शव को दफना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!