मंकीपाक्स को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुरक्षा जांच की गई सुनिश्चित

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में मंकीपाक्स का एक और मामला सामने आया है। केरल में मंकीपाक्स के मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि मंकीपाक्स का पहला मामला भी केरल में ही मिला था। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर प्रवेश के बिंदुओं की स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा की। सभी राज्यों, हवाई अड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों को मंकीपाक्स रोग के आयात के जोखिम को कम करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आगे जानकारी दी कि राज्य प्रशासन, आप्रवासन ब्यूरो, हवाई अड्डे और बंदरगाह स्वास्थ्य कार्यालयों के बीच प्रभावी समन्वय बैठाने की कोशिश की जा रही है। बता दें केरल में मंकीपाक्स के दो मामले सामने आने के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने कहा कि केरल में मंकीपाक्स का एक और मामला मिला है। उन्होंने कहा कि ये मामला कन्नूर जिले में मिला है। संदिग्ध में मंकीपाक्स के लक्षण मिलने के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 31 वर्षीय शख्स में इसकी पुष्टि हुई है। मरीज के संपर्क में रहने वालों को निगरानी में रखा गया है। इससे पहले केरल में 14 जुलाई को मंकीपाक्स का पहला मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *