उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले 117 नए मरीज, एक्टिव केस 674

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 117 नए मरीज मिले हैं। जबकि 25 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 674 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पजिटिविटी रेट की बात करें तो 8़20: है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 94,827 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 90,500 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 95़44: है। वहीं, इस साल अब तक 284 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 82 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 12 केस मिले हैं। तो वहीं, चमोली, टिहरी और पौड़ी में 3-3 केस मिले हैं। उधम सिंह नगर में 5, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में 1-1 केस मिला है।
वैक्सीनेशनरू प्रदेश में सोमवार को 23,559 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 85,94,892 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 4,42,001 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 5,28,154 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *