विधि के छात्रों ने की टिहरी जेल की विजिट

नई टिहरी। एसआरटी र्केपस बादशाहीथौल के विधि के छात्र-छात्राओं ने टिहरी जेल की विजिट कर व्यवहारिक ज्ञान अर्जित किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने जेल की गतिविधियों से छात्रों को अवगत कराते हुये तमाम जानकारियां दीं। विधि के छात्रों से र्केपस के लीगल एड सेल के संयोजक डा़ एके चतुर्वेदी के नेतृत्व में मंगलवार को जेल की विजिट की। इस दौरान छात्रों ने जेल कर गतविधियों को समझा और जेल में बंदियों के सुधार के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रमों को भी देखा। डा़ चतुर्वेदी ने सभी ला के छात्रों को बताया कि विधि की पढ़ाई के दौरान जेल भी एक अहम हिस्सा है। जिससे रूबरू होना अति आवश्यक है। जेल में कैदियों के अधिकारों को लेकर भी डा़ चतुर्वेदी ने छात्रों को अवगत कराया। जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने जेल में कैदियों की दी जाने वाली सुविधाओं और उनके द्वारा संपादित किये जाने वाले क्रियाकलापों से विधि के छात्रों को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *