पिथौरागढ़ में 17 तो धारचूला में हुई 31 एमएम बारिश

पिथौरागढ़। जिले में हुई भारी बारिश से जनजीवन पटरी से उतरा रहा। पिथौरागढ़ में 17़20 तो धारचूला में सबसे अधिक 31 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। गंगोलीहाट में 4, बेरीनाग 7़50, डीडीहाट में 20़60, मुनस्यारी में 12़50 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद नदियों का भी जलस्तर बढ़ा है, जिससे किनारे बसी आबादी में दहशत है। वहीं बारिश के बीच जनपद के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों व यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *