लंबगांव में भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की
नई टिहरी। प्रतापनगर के पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबगांव बाजार में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने लोगों ने घर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। भाजपा के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबगांव में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुये, लंबगांव बाजार में तिरंगा लहराते हुए आजादी के पर्व को व्यापक रूप से मनाने का सन्देश दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को घर घर में तिरंगा फहराने हेतु कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है, साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपने साथ जोड़ा जा रहा है। कहा अभियान को लेकर संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी गई है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भारत को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अगस्त को एक लाख से अधिक तिरंगे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सभी कार्यकर्त्ताओं को एक जुटता के साथ आगे आना होगा। मौके पर परमवीर पवार, जयेंद्र सेमवाल, राजपाल राणा, भान सिंह नेगी, प्रेम दत्त जुयाल, त्रिलोक रावत, राजेंद्र जुयाल, मनोज रमोला, चन्द्रशेखर पैन्यूली, देवेन्द्र उनियाल, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष लोकपाल कंडियाल, अवतार सिंह पंवार, रमेश रावत, ममता पंवार, गम्भीर सिंह महर, हुक्म सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।