काशीपुर। राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारिणी गठन पर चर्चा के बाद मनोज कांबोज को चौथी बार अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में मिलर्स के कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। मंगलवार को अफजलगढ़ रोड स्थित एक मंडप में हुई बैठक में लेवी पेंमेंट, धान क्रय करने को लेकर रणनीति बनाई गई। मिलर्स ने अपने अपने सुझाव रखे तथा एकजुटता से काम करने पर जोर दिया। इसके बाद अध्यक्ष रहे मयंक अग्रवाल की मौत पर दुख जताते हुए नई कार्यकारिणी पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्मल सिंह, सुशील अग्रवाल, कमल चौहान, मुजफ्फर अली को संरक्षक चुना गया। जबकि अध्यक्ष के अलावा अकील अहमद उपाध्यक्ष, विकास छाबड़ा महामंत्री, विकास अग्रवाल मंत्री, बृजनंदन अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाये गए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन हितों पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। संचालन निकेश अग्रवाल ने किया। बैठक में कमल चौहान, जुनेद आलम,फखरुद्दीन रमेश चौधरी, मो़ असलम, प्रदीप गोयल, नीरज कांबोज, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सद्दाम अंसारी,आलोक गोयल, इब्राहीम आदि मौजूद रहे।