जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आमपड़ाव की गढ़ श्री रामलीला कमेटी की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में मुजीब नैथानी को संरक्षक व डा.अजीत कुमार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में 23 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
नव नियुक्त संरक्षक मुजीब नैथानी व अध्यक्ष डॉ.अजीत कुमार ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें संदीप नैनवाल को उपाध्यक्ष, कमल प्रजापति को कोषाध्यक्ष, संजय थपलियाल, विजय चौहान को महामंत्री, गुड्डू काला व शौकत को दशहरा मेला अध्यक्ष, हर्ष अग्रवाल को मंत्री, चंद्रप्रकाश को संगठन मंत्री, आशाराम व ओमप्रकाश बलूनी को मंच संचालक, बलवंत सिंह नेगी को सलाहकार व लाल सिंह को डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में मुजीब नैथानी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। तय किया गया कि पांच अक्टूबर को ग्रास्टनगंज दशहरा मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस मौके पर जसपाल शाह, विनोद कुमार, राजेंद्र कश्यप, विनय प्रजापति, अर्जुन सिंह, अजय, गौरव, कमल, विजय सिंह रावत, रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।