उत्तराखंड

बेरीनाग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनमें जोश भरा। उन्होंने भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाई। कहा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी व युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई टू रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से देश की सत्ता में काबिज होगी। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विकासखंड सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व पर्वतीय प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्हीं की देन है कि आज देश विश्व में शक्तिशाली हुआ है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के हर व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से जुड़ा है। देश व प्रदेश की जनता से भाजपा पर जो विश्वास जताया है, पार्टी उस पर खरा उतरेगी। कहा 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कहा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सांसद अजय टम्टा ने कहा निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को टुएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट व सांसद अजय टम्टा ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!