25 को बूथ स्तर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान
अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, जिला प्रभारी आशीष गुप्ता, सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व जिला प्रभारी आशीष गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ अटल बिहारी के जन्म दिवस और प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के अवसर पर 25 दिसंबर को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन की राति-नीतियों से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव ने किया। बैठक में वरिष्ठ नेता मोहन नेगी, गिरीश भगत, नगर महामंत्री ललित मेहरा, ताड़ीखेत मंडल अध्यक्ष आनंद बुधानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा, प्रमोद रावत नीरज तिवारी, हंसादत्त बवाड़ी, हर्षवर्धन पंत, कवित भंडारी, भुवन जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा आर्या, प्रकाश कुवार्बी आदि मौजूद रहे।