जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम भनोली को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। राशन कार्डों में आय प्रमाण पत्र संलग्न किए जाने की समय सीमा को लेकर जनप्रतिनिधियों ने भनोली एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने राशन कार्डों में आय प्रमाण पत्रों में आ रही दिक्कतों का समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राशनकार्ड के लिये आय प्रमाण पत्र बनाने को 10 सिंतबर का समय विभाग ने तय किया है। लेकिन आय प्रमाण पत्र बनाने में 15 दिन तक का समय लग जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप सिंह, दिनेश जोशी, शेखर पांडे, गणेश भट्ट, बसंत भट्ट, गोधन राम, तारा चंद्र पांडे, मनोहर सिंह, हरीश जोशी, गिरीश पांडे, बसंत समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *