काला फीता बांधकर जारी रखा सांकेतिक विरोध

अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का विरोध-प्रदर्शन जारी है। संघ की स्थानीय इकाई के सदस्य, गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बुधवार को बांहृ में काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया। सभा में वक्ताओं ने कोरोना महामारी के बेहद विपरीत दौर में पूरी लगन व ईमानदारी से सेवाएं दे रहे चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ की मांगों व समस्याओं को लेकर सरकार सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। चिकित्सकों के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है। जसपुर के विधायक द्वारा केंटेनमेंट जोन को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ की गई अभद्रता निंदनीय है। वहीं, पीजी कोर्स कर रहे चिकित्साकों को पूर्ण वेतन दिए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजद आज तक शासनादेश जारी नहीं होना भी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर संघ अध्यक्ष डा. संदीप दीक्षित, डा. कमल किशोर, डा. केके पांडे, डा. दीप पार्की, डा. मुकेश जोशी, डा. एसके गोस्वामी, डा. डीएस नेगी,डा. प्रेमलता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *