वित्त मंत्रालय से संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वित्त मंत्रालय से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। डेटा एंट्री अपरेटर में संविदा कर्मचारी सुमित को पैसे के बदले जासूसी गतिविधियों और विदेशों को वर्गीत डेटा प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, मोबाइल का इस्तेमाल वह वित्त मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा करने के लिए करता था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *