नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पोखड़ा ब्लाक में भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रभुशरण बुडकोटी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुये फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को साल भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *