शहर में निकाली साई की शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु
श्री शिव शक्ति साई मंदिर की ओर से निकाली गई साई की झांकी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री शिव शक्ति साई मंदिर के 16 वें वार्षिकोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु साई बाबा के भजनों पर झूमते हुए नजर आए।
शनिवार को मंदिर में पूजन के उपरांत झंडाचौक, पटेल मार्ग, बदीनाथ मार्ग सहित शहर के विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि श्री शिव शक्ति साई मंदिर का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। साईबाबा का महाभिषेक करने के बाद उन्हें नगर भ्रमण करवाया गया। शोभायात्रा में भगवान शिव की मनमोहक झांकी भी शामिल थी। महिलाएं साई नाम का गुणगान करते हुए सिर पर कलश लेकर चल रही थी। जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत भी किया। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी थी। इस मौके पर अशोक चौधरी, जितेंद्र भाटिया, धनेंद्र सड़ाना, विजय नारायण सिंह, आलोक माहेश्वरी, कविता मित्तल, दीपक जैन, विम्मी बत्रा आदि मौजूद रहे।