टिहरी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

 

नई टिहरी। मंगलवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। यकायक आसमान में छाये बादलों के चलते जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। बारिश से जहां मौसम का मिजाज बदला और जनपद में ठंडक की लहर दौड़ गई, वहीं प्रतापनगर, भिलंगना ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्रों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने प्रताप नगर क्षेत्र के पट्टी उपली रमोली , रौनद रमोली के विभिन्न गांव व भिलंगना ब्लाक के गांवों में तेज बारिश की बौछार के साथ ओला वृष्टि हुई। जिससे काश्तकारों की आरू, चूलू, संतरा, माल्टा, खुमानी, सेब आदि के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। जिससे काश्तकारों में मायूसी रही। बीते दो दिनों से दोपहर के बाद मौसम बदलने से बारिश की बौछारों व ओलावृष्टि हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *