नकल विरोधी कानून के समर्थन में रैली निकाली

चम्पावत। बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून के प्रदेश में लागू होने पर नगर में धन्यवाद रैली निकाली। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृतव में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। उन्होंने कहा की सरकार युवाओं के हितों में काम कर रही है। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद युवाओं का भविष्य संवरेगा। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कहा कि इस कानून के लागू करने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार युवाओं को हितैषी है। रैली में कार्यक्रम संयोजक नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, उमेश भट्ट, मोनू ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री रफी अंसारी, देवेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, रुचि धस्माना, संजय अग्रवाल, सरोज चंद, सोनू गुप्ता, हरीश पांडे, सावन चंद, बलवीर सिंह प्रजापति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *