महिला सशक्तिकरण में उत्ष्ट कार्य करने के लिए भावना शर्मा पुरस्त

 

अल्मोड़ा। महिला दिवस के अवसर पर नाबार्ड की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में पूर्व सचिव विभा पूरी दास ने महिला सशक्तिकरण में उत्ष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश की आठ महिलाओं को सम्मानित कर पुरस्त किया है, जिसमें चौखुटिया से भावना शर्मा भी शामिल हैं। उन्हें सम्मान मिलने पर विभिन्न महिला समूह ने खुशी व्यक्त की है। उत्तराखंड से आठ महिलाओं का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ था। अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपद से महिला शक्तिकरण में अच्छा कार्य करने के लिए चौखुटिया की भावना शर्मा अध्यक्ष गेवाड़ संकल्प समिति को पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व भी उन्हें तीलू रौतेली और चिल्ड्रन चौम्पियन अवार्ड भी मिल चुका है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी नाबार्ड गिरीश चंद्र पंत सहित नारी शक्ति से लगातार प्रोत्साहन दिए जाने पर आभार जताया। पुरस्कार मिलने पर विभिन्न महिला समूह की सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। देहरादून में हुए कार्यक्रम में पूर्व सचिव बिभा पुरी दास, नाबार्ड के सीजीएम सुमन कुमार सहित अधिकारी कर्मचार, बैंकर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *