लक्षण नजर आने पर काला मोतिया का जल्द उपचार कराएं

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र विभाग द्वारा विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के तहत द वल्र्ड इज ब्राइट सेव योर साइट थीम पर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं द्वारा काला मोतिया से बचने के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज परिसर से श्रीकोट बाजार में जन-जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के बाद काला मोतिया को लेकर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई।
रैली के शुभारंभ पर मेडिकल कॉलेज की डॉ. विनीता रावत, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह एवं डॉ. निरंजन ने कहा कि काला मोतिया को लेकर आम लोगों में जागरूकता लाए जाने तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर ऐसे जागरूकता अभियान जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि काला मोतिया होने पर जल्द इलाज करना चाहिए, ताकि हर व्यक्ति की आंखे स्वस्थ रह सके। इस मौके पर नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. एएन पांडेय ने काला मोतिया होने के कारण एवं लक्षण और मेडिकल कॉलेज में काला मोतिया परीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बेस चिकित्सालय में काला मोतिया के लगभग 6-8 मरीज प्रतिदिन आते हैं। उन्होंने कहा कि काला मोतिया के कारण जब एक बार आंखों की रोशनी चली जाती है तो उसे दोबारा पाया नहीं जा सकता है। मौके पर डॉ. श्वेता, डॉ. प्रतीक, डॉ. जिज्ञासा, डॉ. अंजलि, डॉ. निकिता, डॉ. राजीव सहित एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *