नवनियुक्त कांग्रेस के महानगर और कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत

Spread the love

 

हरिद्वार। सतपाल ब्रह्मचारी के कांग्रेस महानगर अध्यक्ष व अमन गर्ग के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर देवपुरा स्थित यूनियन भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि सबको साथ लेकर चलेंगे साथ ही कांग्रेस को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
पूर्व पार्षद व महानगर कांग्रेस के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का अच्टे से निर्वाहन करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर जो मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है उस का खुलकर विरोध किया जाएगा। सम्मान समारोह में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने 4 ब्लक अध्यक्षों की घोषणा भी की। जिसमें उत्तरी हरिद्वार के ब्लक अध्यक्ष विमल साट्टू, ब्लक अध्यक्ष मध्य हरिद्वार विकास चंद्र, ब्लक अध्यक्ष कनखल जतिन हांडा को मनोनीत किया गया। साथ ही उन्हें महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी ब्लक अध्यक्षों से कहा की वह विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही अपने क्षेत्र के वार्ड व बूथ अध्यक्षों की घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, मनोज सैनी, सोम त्यागी, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व पार्षद उपेंद्र, तरुण व्यास, ओम पहलवान, समर्थ गर्ग, मधुकांत गिरी, पार्वती नेगी, पार्षद राजीव भार्गव, सुनील कुमार, राजेंद्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *