कर्णप्रयाग के डिम्मर में गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा का स्वागत

चमोली। भगवान बदरीविशाल के अभिषेक में प्रयोग आने वाले तेल कलश की गाड़ू घड़ा यात्रा शुक्रवार शाम को डिम्मर गांव पहुंच गई है। यहां चौंरी चौक में यात्रा का भव्य स्वागत करने के बाद तेल कलश को भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में रखा गया। जहां दस दिनों तक तेल कलश के साथ ही अन्य देवताओं का नित्य पूजन किया जाएगा। 24 अप्रैल के बाद यहां यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। 12 अप्रैल को टिहरी के राजदरबार से शुरू हुई यात्रााषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर होते हुए शुक्रवार देर शाम डिम्मर गांव पहुंची। इस दौरान कई जगह लोगों ने गाड़ू घड़ा यात्रा के दर्शन किए। समिति के कोषाध्यक्ष अनुज डिमरी ने बताया कि दस दिनों तक डिम्मर में रहने के बाद यात्रा 24 अप्रैल को डिम्मर से जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। जबकि 25 अप्रैल को जोशीमठ से पांडुकेश्वर, 26 अप्रैल को पांडुकेश्वर से बदरीनाथ और 27 को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेगी। इस दौरान नरेश डिमरी, सुधीर डिमरी, मनोज डिमरी, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, प्रकाश डिमरी, गोवर्धन प्रसाद, टीका प्रसाद, प्रणवेंद्र प्रसाद, मोहन प्रसाद, डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष विजयराम डिमरी, आशीष डिमरी, ग्राम प्रधान राखी डिमरी, संदीप डिमरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *