रैली निकालकर ग्रामीणों को बताया सफाई का महत्व

पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत की ओर से निकाली गई स्वच्छता रैली
जयन्त प्रतिनिधि।
पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया।

विद्यालय परिसर से निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि स्वस्थ समाज निर्माण के लिए हमें स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। उन्होंने विद्यार्थियों से जानकारी को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि देश को बेहतर दिशा में ले जाने के लिए हम सभी को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को पालीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पालीथिन के उपयोग को पूरी तरह बंद करना होगा। इस मौके पर आयुष नेगी, करन सिंह, प्रयास रमोला, कपिल चंद्र, दुर्गेश, हिमानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *