यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, मृतकों की संख्या हुई 10

Spread the love

 

बड़कोट(उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यमुनोत्री धामी की यात्रा में हृदय गति रुकने से मौतृकों की संख्या अब नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से आए पत्थर लगने के कारण हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, संजना बाई पंवार(75) पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया।
संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर बालासाहेब डेगडु जैन(73) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *