डायटों में पदस्थापना की मांग उठाई

 

चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा पिछले साल अगस्त में आवेदन पत्र जारी किए गए थे। 9, 10 एवं 11 नवंबर को चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई थी। परंतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण छ: माह के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर शीघ्र पदस्थापना की मांग की गई थी। विभागीय मंत्री के निर्देश के बाद भी शिक्षा विभाग के द्वारा अभी भी पदस्थापना हेतु चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। जबकि दूसरी ओर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में डीएलएड के दो बैच चल रहे हैं और प्रवक्ताओं एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं के आधे पद रिक्त हैं। काउंसलिंग के छ: माह बाद भी नियुक्ति पत्र जारी न होने पर अभ्यर्थी चयनित अभ्यर्थी अब कोर्ट जाने का मन बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *