20 मई को होगा कार्यकारिणी का गठन

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्काउट गाइड की नई कार्यकारिणी का गठन 20 मई को किया जाएगा। मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बताया कि 20 मई को शिक्षा संकुल परिषद, स्काउट भवन में स्काउट गाइड की नई
कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने जिलाशिक्षाधिकारी माध्यमिक व प्रारंभिक के साथ ही सभी खंडशिक्षाधिकारियों, उपशिक्षाधिकारियों, ब्लाक सचिवों व कार्यकारिणी के सदस्यों को आने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *