पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया

Spread the love

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन दरोगा बृजपाल सिंह व वन आरक्षी विवेकानंद मैठाणी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। वर्तमान में प्लास्टिक व कूड़े से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए साथ ही अपने आसपास कूड़ा भी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। प्रधानाध्यापक विष्णुपाल सिंह नेगी ने प्रभाग की ओर से छात्रों को जानकारी देने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *