शरारती तत्वों ने स्कूल परिसर में की पत्थरबाजी

रुद्रपुर। आरपी पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर सौंप कुछ शरारती तत्वों पर स्कूल परिसर में पत्थरबाजी करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। शनिवार को आरपी पब्लिक स्कूल की अध्यापिका रचना गुप्ता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि रामलीला ग्राउंड मेलाघाट रोड स्थित स्कूल परिसर में पिछले कई दिनों से शरारती तत्वों द्वारा खेलने की आड़ में पत्थरबाजी की जा रही है। स्कूल कर्मचारी के मना करने पर भी वे नहीं मान रहे हैं। इनके द्वारा स्कूल की टाइल्स, खिड़कियों के शीशे और बल्ब, ट्यूब लाइट आदि तोड़ी जा रही है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *