संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति की बीते रविवार का अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बार परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार महेला गांव निवासी मनोज जोशी (36) पुत्र पूरन चंद्र जोशी की बीते रविवार देर शाम घर में अचानक तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही आदमी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों व मृतक के बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है। डाक्टरों ने बताया कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई इसका स्पष्ट पता नही चल पाया है। जबकि पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *