पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के एनसीसी कैडेट्स ने आमजन से पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की है। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
स्वच्छता सप्ताह के तहत बुधवार को कैडेट्स ने परिसर में फैले कूड़े को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। प्राचार्य जानकी पंवार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए जन जागरूकता अभियान चलाने की सीख दी। कहा कि समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान, प्रो. अभिषेक गोयल, डॉ. एस.के. गुप्ता, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अर्चना भंडारी, पृथ्वी पाल, चंडी प्रसाद, उमेश कुकशाल, शाहिस्ता, अंशु रानी, मोहमद्दीन खान, कुलदीप, गौरव सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *