पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों पर एस जयशंकर की दो टूक; बोले- सीमापार आतंकवाद हो बंद, तभी बातचीत संभव

 

नई दिल्ली, एजेंसी। आतंकवाद और उनका समर्थन करने वालों के साथ भारत कभी खड़ा नहीं हो सकता। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (र खं्र२ँंल्ल‘ं१) ने बार फिर कही है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ रिश्ते को लेकर एस जयशंकर ने कहा,”हम जब पाकिस्तान के साथ रिश्तों की बात करते हैं तो हम कभी भी आतंकवाद को सामान्य घटना नहीं मान सकते। वहीं, हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद को चर्चा का आधार बनाकर बात नहीं करना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, जब तक सीमा पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होगा और उसे बढ़ावा देगा, तबतक हम (भारत) पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करेंगे।
इसके अलावा, उन्होंने भारत और रूस के बीच रिश्तों पर भी प्रखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,”तमात असामान्य हालात के बीच दोनों देशों के रिश्ते स्थिर यानी बेहतर बनी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि रूस के साथ हमारे रिश्ते सिर्फ रक्षा क्षेत्र यानी सैन्य उपकरणों की खरीददारी तक सीमित नहीं है। रूस के साथ हमारे संबंधों के आर्थिक हिस्से में भी सुधार हुआ है।
चीन के साथ भारत के संबंधों पर भी उन्होंने मुखरता से अपनी बात रखी। जयशंकर ने कहा,” चीन के साथ हमारे संबंध काफी कठिन रहे हैं। चीन हमारा एक बड़ा पड़ोसी है, लेकिन कोई भी संबंध उच्च स्तर की पारस्परिकता पर आधारित होना चाहिए।”
जरूरी है कि दोनों देश एक-दूसरे के हितों का सम्मान करे और हमारे बीच हुए समझौतों का पालन होना चाहिए। फिलहाल हमारे सीमा की स्थिति आज भी आसामन्य है।
एस जयशंकर ने आगे कहा,”आज की दुनिया ध्रुवीकृत हो चुकी है।वैश्विक मंच बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण है। गौरतलब है कि अमेरिका के साथ हमारे (भारत) संबंध अच्छे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *