रुद्रपुर लौटकर आए अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया

रुद्रपुर।अमरनाथ सेवा मण्डल की अगुवाई में अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्घालुओं के वापस आने पर स्वागत किया गया। विधायक शिव अरोरा ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सकुशल वापसी पर उनको माला पहनाई और परिजनों सहित शहर के लोगों ने पुष्पवर्षा की। इस जत्थे में 151 लोग यात्रा पर गये थे। यह आज यात्रा पूर्ण कर वापस आ गए। रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ यात्रियों की वापसी पर माहौल शिवमय हो गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुशील गाबा, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, हरीश भट्ट, मयंक कक्कड़, गजेंद्र प्रजापति, विनय बत्रा, धीरेंद्र मिश्रा,मनोज मदान, भूपराम, मदन दिवाकर, राजेश जग्गा, भीमसेन, स्वाति शर्मा, बोबी अरोरा, अनिता बरेठा, मोहित कक्कड़, निशांत ढल्ला, बाबू चड्डा, अंकित नरूला, अशोक गुम्बर, योगेश वर्मा, राजन राठौर, माणिक अरोरा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *