युवक जहरखुरानी का शिकार

 

 

चम्पावत। पिथौरागढ़ का एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक के पास से जहरखुरानों ने 22 हजार रुपए की नगदी भी लूट ली। युवक का उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है। युवक रोडवेज बस में दिल्ली से पिथौरागढ़ अपने घर की ओर जा रहा था। देवलथल, पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय दीपक बिष्ट जहरखुरानों का शिकार हो गया। युवक बेहोशी की हालत में बनबसा रोडवेज स्टेशन के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर युवक को बेहोशी की हालत में उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां डघ् आफताब आलम ने युवक का उपचार किया। होश में आने के बाद युवक ने बताया कि वह गुरुवार देर शाम दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज बस में बैठा था। बताया कि गजरौला के पास बगल की सीट में बैठे एक युवक ने उसे चाय पिलाई। इसके बाद का घटनाक्रम उसे याद नहीं। बताया कि उसके पास 22 हजार रुपए की नकदी थी। युवक दिल्ली में एक निजी होटल में कुक का काम करता है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *