नारायणबगड़ में कई दुकानों में घुसा मलबा एवं पानी

चमोली। नारायणबगड़ विकासखंड के थरालीबगड़ में कोलुसैंण की पहाड़ियों से आए भारी पानी एवं मलबे के कारण थरालीबगड़ की कई दुकानों में पानी एवं मलबा भर जाने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। वहीं कई घंटों तक सड़क पर भारी मलबा जाने से मोटर मार्ग भी बाधित रहा नारायणबगड़ विकासखंड के थरालीबगड़ में विगत कई वर्षों से कोलुसैंण की पहाड़ियों से हर वर्ष हो रहे भारी मात्रा में भूस्खलन के कारण थरालीबगड़ क्षेत्र में हर साल कई दुकानों मकानों एवं सरकारी संस्थानों में पानी घुस जाता है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है विगत कई वर्षों में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़, वन विभाग के रेंज कार्यालय समेत कई मकानों एवं दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहते थे। लेकिन इस वर्ष भी नारायणबगड़ थरालीबगड़ में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र समेत विभिन्न दुकानों में पानी घुसने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। वहीं लगातार कई वर्षों से हो रहे भूस्खलन से हर वर्ष लोगों को भारी नुकसान होता है लेकिन अभी तक इस भूस्खलन का स्थाई ट्रीटमेंट नहीं होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। वहीं कई मलबा मोटर मार्ग पर भर जाने से कई वाहन जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस कारें एवं दोपहिया वाहन भी मलबे में फंस गए स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही इस स्थान पर स्थाई ट्रीटमेंट करने की बात कही है। फोटो कैप्शन नारायणबगड़ में भारी मलबा आने से मलबे में फंसे वाहन एवं दुकानों में घुसा पानी॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *