पीएम के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तले पकौड़े 

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। विरोध में कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में फड़ लगा कर पकौड़े तले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में पकौड़े तलने का स्टॉल लगाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पकौड़े बांटे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में रोजगार देने के बजाय लोगों को नौकरियों से हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *