डिग्री कलेज की छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

अल्मोड़ा। जनपद की पुलिस अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल-कालेजों, बाजार, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्राओं व कामकाजी, ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग कर कर रही है। पुलिस गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन कर सभी बालिकाओं व महिलाओं को पुलिस सुरक्षा से जोड़ते हुए उनमें सुरक्षा की भावना जागृत कर रही है। इस क्रम में गुरुवार 27 जुलाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस की महिला उप निरीक्षक रिंकी व महिला कांस्टेबल रितु कोरंगा द्वारा डिग्री कलेज रानीखेत के छात्राओं व शिक्षिका स्टाफ को महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए महिला अपराध, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को गौरा शक्ति के सम्बन्ध में जागरुक कर उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा छात्राओं के अकेले बाजार, कलेज व अन्यत्र आने जाने के समय शरारती व अराजक तत्वों की टेड़खानी आदि घटनाओं से बचने हेतु प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये साथ ही स्थानीय पुलिस व पुलिस के हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी देकर किसी भी प्रकार की समस्याध्शिकायत होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। कलेज प्रशासन ने रानीखेत पुलिस द्वारा चलाये गये जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *