भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम यंत्र

चम्पावत। पीएम मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहा सेवा सप्ताह कार्यक्रम छठे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों को कृत्रिम यंत्रों का वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजन चंद्रकिशोर बोहरा ने बताया कि बेलटाक के दिव्यांग पूरन राम को व्हील चेयर, जीआईसी की तारादेवी और फूंगर की शकुंतला देवी को कान की मशीन दी गई। कार्यक्रम में सभासद नंदन तड़ागी, जिला मंत्री मुकुल ढेक, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर मंत्री कपिल खर्कवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनमोहन बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *